How To Install Windows 11 From a USB Drive / Windows 11 को कैसे इन्स्टाल करे ?
क्या आप खुद से ,घर बैठ कर अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में Windows 11 को आसानी से इन्स्टाल कर सकते है ?आपका उत्तर जो भी हो लेकिन मै कहूँगा जी हाँ बिलकुल कर सकते है | ये मै अपने लिए नहीं कह रहा हूँ | आपको कह रहा हूँ आप भी Windows 11 को खुद से घर पर बैठ कर बहुत ही आसानी से अपने कंप्यूटर लैपटॉप में इन्स्टाल कर सकते है |
अब आप सोच रहे होंगे की ये कैसे संभव हो सकता है ? क्यू की मैंने कभी Windows 11 को किसी भी लैपटॉप ,कंप्यूटर में इन्स्टाल तो किया नहीं है | तो मै ये कैसे कर सकता हूँ ?
तो आप बिलकुल कर सकते है मेरे इस पोस्ट में वो सारी जानकारी आसान शब्दों एवं इमेज के साथ दी गई है |
जिसको स्टेप बाई स्टेप पढ़ कर / इमेज को देख कर आप भी खुद से Windows 11 को अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में इन्स्टाल कर सकते है |
हमें अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर को फोर्मेट करने / पुराना Windows हटा कर नया Windows इनस्टॉल करने की जरुरत कब और क्यू होती है ?
हमें अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर को फोर्मेट करने / पुराना Windows हटा कर नया Windows इनस्टॉल करने की जरुरत तब पड़ती है , जब हमें लगता है की हमारा लैपटॉप या कंप्यूटर बहुत ही स्लो वर्क करने लगे ,या हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर के विंडोज में कोई Virus की प्रॉब्लम हो जाये , या कोई ऐसा Error की समस्या हो जो बिना फोर्मेट के सही नहीं की जा सके ,या फिर आप पुराने Windows को बदल कर नया Windows यूज़ करना चाहते है ,या Old Version को हटा कर नया Version अपडेट करना चाहते है | जैसे इसके और कई कारण हो सकते है |
Windows 11 हर पीसी पर इन्स्टाल नहीं होगा । Windows 11 के लिए आपके लैपटॉप ,कंप्यूटर में कम से कम निम्नलिखित हार्डवेयर होना चाहिए:
कम से कम 2 कोर और 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसिंग स्पीड वाला 64-बिट प्रोसेसर
4 जीबी रैम
64 जीबी स्टोरेज स्पेस (ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉलेशन सॉफ्टवेयर के लिए जगह के अतिरिक्त)
WDDM 2.0 ड्राइवर के साथ DirectX 12 या उसके बाद का ग्राफ़िक्स कार्ड
720p का हाई-डेफ़ डिस्प्ले
टीपीएम 2.0
सुरक्षित बूट सक्षम यूईएफआई (UEFI ) फर्मवेयर
वैसे तो कई सारे तरीके है जिससे आप अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में Windows 11 Install कर सकते है | लेकिन आज हम आपको उसमे से एक सबसे आसान तरीके के बारे में Live Image के साथ स्टेप बाई स्टेप जानकारी देंगे |
How to install windows 11 from usb / How To Install Windows 11 From a USB Drive
आज हम आपको USB Pendrive से लैपटॉप कंप्यूटर में Windows 11 को इन्स्टाल करने के सबसे आसान तरीके के बारे में बतायंगे |
नोट -अगर आपके पास विंडोज 11 का Bootable usb Pendrive नहीं है तो ये आपको कहा से मिलेगा ,कैसे विंडोज 11 का Bootable usb Pendrive बनाना है | उसकी सारी जानकारी हमने हमारे इसी ब्लॉग वेबसाइट पर लाइव इमेज के माध्यम से दी हुई है | नीचे उसका लिंक दिया गया है जहाँ से आपको सारी डिटेल में जानकारी मिल जायेगी |
How To Make bootable usb pendrive from windows 11
How to make Windows 11 bootable USB
तो चलिए शुरु करते है bootable पेंड्राइब से विंडोज 11 का इंस्टालेशन करने का आसान प्रोसेस |
प्रोसेस शुरु करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको विंडोज इंस्टाल करने से पहले जान लेनी है | सबसे पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है की आपके लैपटॉप ,कंप्यूटर में जो हार्ड डिस्क लगी है उसमे कई पार्टीशन बने होंगे , जिनके नाम कुछ भी हो सकते है लेकिन हर नाम के लास्ट में अंग्रेजी के कुछ वर्ड ( C: ,D: ,E: , F:.....) दिखाई देंगे |
उसमे से जिसपर C: लिखा होगा आपको उस पार्टीशन की साइज़ कही पर लिख लेनी है | की ये पार्टीशन कितने GB का है | ताकि आप जब अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में न्यू विंडोज इन्सटाल करे तो आप सही ड्राइव का चुनाव कर सके | और आपको यह भी सुनिश्चित कर लेना है की आपके पार्टीशन C: में या लैपटॉप कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर कोई भी इम्पोर्टेन्ट डाटा ना हो अगर कोई इम्पोर्टेन्ट डाटा है तो उसको C: पार्टीशन को छोड़ कर किसी दूसरे ,D: ,E: , F:.. में सुरछित कर ले क्यू की जब भी लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई नई विंडोज इन्स्टाल होती है तो C: पार्टीशन पूरी तरह से फोरमेट हो जाती है | और उसमे पहले से रखे सारे डाटा डिलीट हो जाती है |
नोट - विंडोज इन्स्टाल करने से पहले आपको अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर का BOOT KEY का पता होना जरुरी है | क्यू की हर कम्पनी का अपना अलग अलग बूट की (जैसे -F1, F2, F8, F9, F10, F11, F12, DEL, TAB, ESC इत्यादि ) होता है | अगर आपको अपने लैपटॉप कंप्यूटर का BOOT KEY नहीं पता तो मै आपको BOOT KEY का पता करने का एक आसान तरीका बताता हूँ | आपको इंटरनेट पर अपने लैपटॉप का मोडल नंबर और उसकी कम्पनी का नाम टाइप कर के सर्च कर लेना है आपको उसका बूट की मिल जायेगा |
अब सबसे पहले हमें अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर के usb पोर्ट में विंडोज 11 का bootable पेंड्राइब लगा लेना है |
अब आपको अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर के पावर बटन को ऑन कर देना है | और जैसे ही पावर ऑन करे तो आपको अपने कीबोर्ड से लगा तार उस BOOT KEY को प्रेस करते रहना है | जो आपके लैपटॉप ,कंप्यूटर का बूट की हो |
अब जैसे ही आपका लैपटॉप ,कंप्यूटर ऑन होगा आप देखेंगे की आपके लैपटॉप कंप्यूटर के डिस्प्ले पर कुछ जानकारी शो होने लगेगी | जहा पर Please select boot device लिखा होगा |
नोट -हो सकता हो की आपके समय कुछ दूसरे तरह से ये ऑप्सन शो हो जहा पर आपको boot device select करने का ऑप्सन शो होगा | जहा पर आपकी हार्ड डिस्क ,आपकी bootable पेंड्राइब ,आपका DVD रायटर उसके नाम के साथ शो होगा |
अब आपको उसमे से अपने bootable पेंड्राइब ( usb flash disk , UEFI : Generic Flash disk ) को सेलेक्ट कर के enter बटन को प्रेस कर देना है |
अब आपके सामने Windows setup का पॉपप दिखाई देंगा |
जहाँ आपको Next वाले ऑप्सन पर क्लिक कर देना है |
अब फिर से Windows setup का पॉपप शो होगा जहा पर आपको Install Now वाले ऑप्सन पर क्लिक कर देना है |
आप आपको 2/3 सेकंड का वेट कर लेना है | अब आपके सामने Windows setup का नया पॉपप शो होगा जहा विंडोज का सिरिअल key टाइप करने को कहा जायेगा |
नोट -अगर आपके पास पहले से विंडोज 11 का key है तो आपको key टाइप कर देना है अगर आपके पास कोई key नहीं है तो आपको अपनी अवश्कता के हिसाब से key को buy कर सकते है फिर्हल मै यहाँ पर फ्री वर्जन को यूज़ कर रहा हूँ तो मुझे यहाँ पर कोई भी key टाइप करने की कोई अवसकता नहीं है |
अब इसके आगे Windows 11 को फ्री में कैसे इन्स्टाल करे प्रोसेस की जानकारी के लिए आपको How to install Window 11 पार्ट 2 वाले पेज पर चले जाना है |
जहा पर आपको इसके आगे की सारी जानकारी स्टेप बाई स्टेप मिल जायेगी | तो पार्ट 2 पर जाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे _👇👇👇👇

