How to make bootable pendrive for windows 11

How to make bootable pendrive for windows 11


घर बैठे ही अपने पेंड्राइब से खुद ही अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर का पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम बदल सकते है | चाहे आपका कोई भी नया / पुराना ( Windows 11 ,Windows 10 , Windows 8 ,Windows 8.1 , Windows 7 ) Windows हो | आप खुद से ही अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर का पुराना Windows फोर्मेट कर के नया विंडोज इनस्टॉल कर सकते है | अपने Pendrive को खुद से Bootable बना कर |




वैसे तो कई सारे तरीके है जिससे आप अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में Windows Install कर सकते है | लेकिन आज हम आपको उसमे से एक सबसे आसान तरीके के बारे में Live Image के साथ स्टेप बाई स्टेप जानकारी देंगे |

हमें अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर को फोर्मेट करने / पुराना Windows हटा कर नया Windows इनस्टॉल करने की जरुरत कब और क्यू होती है ?

How to create bootable pendrive for windows 11

हमें अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर को फोर्मेट करने / पुराना Windows हटा कर नया Windows इनस्टॉल करने की जरुरत तब पड़ती है , जब हमें लगता है की हमारा लैपटॉप या कंप्यूटर बहुत ही स्लो वर्क करने लगे ,या हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर के विंडोज में कोई Virus की प्रॉब्लम हो जाये , या कोई ऐसा Error की समस्या हो जो बिना फोर्मेट के सही नहीं की जा सके ,या फिर आप पुराने Windows को बदल कर नया Windows यूज़ करना चाहते है ,या Old Version को हटा कर नया Version अपडेट करना चाहते है | जैसे इसके कई कारण हो सकते है |

लेकिन ये सारा काम करने के लिए सबसे पहले आपके पास कुल 3 आइटम होने चाहिए |


01-कम से कम 8 GB की खाली पेंड्राइब

02-Rufus सोफ्ट्वेयर

03-Windows की ISO इमेज फाइल




अब ये सारे आइटम तो आपके पास होंगे | अगर नहीं है तो चलिए आपको उसके बारे में बता देते है | पेंड्राइब तो आजकल सबके पास होती ही है | तो आपके भी पास होगी | दूसरा Rufus का सॉफ्टवेर आपको Rufus की ओफिसिअल वेबसाइट ( https://rufus.ie/en/) पर ही मिल जायेगा आपको वहा से डाउनलोड कर लेना है | तीसरा जो भी Windows आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इनस्टॉल करनी है उसकी ISO फाइल आपको Windows 11 ,Windows 10 , Windows 8 ,Windows 8.1 , Windows 7 की ऑफिसियल वेबसाइट ( https://www.microsoft.com/  )से डाउनलोड कर लेनी है | अगर आपको Windows कैसे डाउनलोड करना है ? उसकी जानकारी नहीं है तो आपको हमारे इसी ब्लॉग में उसकी भी जानकारी मिल जाएगी | विंडोज कैसे डाउनलोड करना है उसकी जानकारी करने के लिए आपको नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर के उस पेज पर चले जाना है | वहा पर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी | 👇

👉 Windows 11 को डाउनलोड कैसे करे की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -👈

How to make bootable pendrive for windows 11

तो चलिए अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में नया विंडोज इनस्टॉल करने के लिए घर बैठे ही अपने Pendrive को खुद से Bootable बनाने का लाइव प्रोसेस देखते है |

सबसे पहले हम जिस भी पेनड्राइव को बूटेबल बनाना चाहते है उसको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के USB पोर्ट मे लगा लेते है |



👉 नोट _ये सुनिश्चित कर ले की उसमे ( Pendrive में ) कोई जरूरी डाटा न हो ,यदि उसमे कोई जरूरी डाटा हो तो उसको अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर के किसी डिस्क ड्राइव मे C : ड्राइव को छोड़ कर D: E: F:.... मे कही पर कॉपी कर ले |

👉 क्यू की उस पेंड्राइब में जी भी डाटा होगा ओ हमेशा के लिए मिट जाएगा |

How to make bootable usb windows 11 rufus 


अब आपको Rufus सॉफ्टवेयर पर डबल क्लिक करके Open कर लेना है ( आपको Rufus सोफ्टवेयर उसकी ऑफिसियल वेबसाइट ( https://rufus.ie/en/ ) से डाउनलोड कर लेना है 


नोट- ( Rufus-4.2 ये वर्जन हमेशा अपडेट होता रहता है इसके वर्शन या फंक्सन मे बदलाव होता रहता है )
जिसमे सबसे उपर Device वाले ऑप्सन मे आपकी पेनड्राइव जो आपने अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट मे लगाया है ओ उसके नाम व साइज़ के साथ दिखने लगेगी |



जैसा की हमने अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में 16 GB की पेनड्राइव लगाई है |




अब boot selection वाले सेक्सन से SELECT वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |







जैसे ही Select वाले ऑप्सन पर क्लिक करते है तो एक Open का बाक्स खुलेगा | अब इसमे आपको उस विंडोज की ISO फ़ाइल सेलेक्ट्स करनी है जिसको आप अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर में इनस्टॉल करने के लिए डाउनलोड किये है |



अब जहा कही पर Windows 11 ,Windows 10 , Windows 8 ,Windows 8.1 , Windows 7 की ISO फ़ाइल अपने लैपटॉप ,कंप्यूटर मे रखे होंगे उसको उस लोकेशन से जा कर सेलेक्ट कर लेना है |

नोट -मै यहाँ पर Windows 11 को Bootable करने का तरीका बता रहा हूँ लेकिन आप चाहे कोई भी ( Windows 11 ,Windows 10 , Windows 8 ,Windows 8.1 , Windows 7 ) का Bootable बना सकते है प्रोसेस सेम ही रहेगा |

मैंने हमारे कम्प्युटर के डेस्कटॉप पर Win11_22H2_English_x64v2 की Disc Image File को रखा हुवा है तो मैंने डेस्कटॉप पर जाकर Win11_22H2_English_x64v2 की Disc Image File को सिलैक्ट कर लिया है |




फ़ाइल को सिलैक्ट करने के बाद Open वाले ऑप्सन पर क्लिक कर लेना है |




जैसे ही Open वाले ऑप्सन पर क्लिक करते है तो कुछ इस तरह से दिखाई देगा |



नोट-आपको इसके अलावा कोई भी दूसरा ऑप्सन नहीं छेड़ना है |

अब इसके बाद START वाले ऑप्सन पर क्लिक कर देना है |


जैसे ही START वाले ऑप्सन पर क्लिक करते है तो एक एक Windows User Experience का पॉपप ओपेन होगा जहा पर आपको कुछ भी छेड़ छाड नहीं करना है | और OK वाले ऑप्सन पर क्लिक कर देना है |



जैसे ही OK वाले ऑप्सन पर क्लिक करते है तो एक WARNING का पॉपप खुलता है जिसमे OK वाले ऑप्सन पर क्लिक करना है |



अब जैसे ही OK वाले ऑप्सन पर क्लिक करते है | तो नीचे Status बार मे एक ग्रीन प्रोसेस चलना शुरु हो जाता है , जो % के रूप में दिखाई देता है | अब आपको इंतजार करना है | इस प्रोसेस मे कुछ टाइम लगता है 10 से 15 मिनट की टाइम भी लग सकती है उसे जादा भी लग सकती है ( ये आपके Windows की साइज़ व पेनड्राइव एवं लैपटॉप ,कंप्यूटर की स्पीड पर निर्भर करता है )




अब आपको तबतक इन्तजार करना है जबतक की 100% तक का फुल प्रोसेस कम्प्लीट न हो जाये |




जब आपकी पेंड्राइब 100% कम्प्लीट हो जाएगी तो % की जगह पर Ready लिखा शो होने लगेगा |




अब हमारी पेनड्राइव पूरी तरह से बूटेबल हो चुकि है | अब CLOSE पर क्लिक कर के Rufus सॉफ्टवेयर  को बंद कर देना है | और अब हमारी पेनड्राइब विंडोज को इन्स्टाल करने के लिए तैयार है |

यदि कोई सुझाव देना हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट कर सकते है | हम आपके कमेन्ट का उत्तर देने की  पूरी कोशिस करेंगे | आप हमारी वैबसाइट को फलो कर ले ताकि जब भी हम कोई न्यू पोस्ट अपलोड करे तो आपको उसका नोटिफिकेसन मिल सके |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.